Unnao News: खेत में मिला किसान का रक्तरंजित शव
उन्नाव, जुलाई 14 -- Unnao News: चकलवंशी। राशन लेने के लिए घर से निकले 46 वर्षीय किसान का अगले दिन खेत में रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर साइकिल, चप्पल और गमछा अलग-अलग स्थानों पर मिलने तथा शव पर चोट के निशानों ने हत्या की आशंका को और गहरा दिया है। हालांकि, पुलिस वाहन की टक्कर से मौत मानकर जांच कर रही है, जबकि परिजन और ग्रामीण इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। आसीवन थाना क्षेत्र के दिलीपखेड़ा गांव के 46 वर्षीय किसान उमेश पुत्र स्वर्गीय जगमोहन का रक्तरंजित शव संपर्क मार्ग किनारे एक खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.