उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: बिछिया। तौरा गांव की ग्रामीण बस्ती पर बिना जाली और बैरिकेडिंग के खुले में रखा ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। बरसात के दौरान जलभराव और खुले तारों के कारण करंट फैलने की आशंका बढ़ गई है, लेकिन विभाग अब तक सुरक्षा का इंतजाम नहीं करा सका है। नियमों के अनुसार ट्रांसफार्मर को सुरक्षित चबूतरे पर स्थापित करने, उसके चारों ओर लोहे की जाली लगाने और सप्लाई तारों पर गार्डिंग करना अनिवार्य है। इसके बावजूद गांव में रखा ट्रांसफार्मर वर्षों से बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के संचालित हो रहा है। अन्य स्थानों पर भी कई ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। तौरा गांव के स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में अक्सर स्पार्किंग होती रहती है। बारिश के दौरान जलभराव होने पर करंट फैलने की आशंका और बढ़ जाती है। कुछ ट्रांसफार्मरों...