उन्नाव, जुलाई 25 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता शहर में जर्जर भवनों पर कार्रवाई का दावा करने वाली नगर पालिका परिषद खुद अपने खस्ताहाल कार्यालय में बैठकर खतरा मोल ले रही है। करीब सात दशक पुराने भवन की छतें दरक रही हैं, प्लास्टर उखड़ रहा है। कर्मचारियों से लेकर आम लोगों की सुरक्षा पर संकट मंडरा रहा है। शनिवार को तेज बारिश के बीच कार्यालय के बाहरी हिस्से का प्लास्टर अचानक टूटकर बाइक पर जा गिरा। गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।नगर पालिका परिषद कार्यालय की हालत लंबे समय से बदतर बनी हुई है। भवन की छतों से सीमेंट और प्लास्टर टूटकर गिर रहे हैं, जबकि छतों में लगी सरिया तक जंग खा चुकी है। कमरों में फैली सीलन के कारण कर्मचारियों का बैठना भी मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद पालिका के कई विभागों के कार्यालय इसी ज...