Unnao News: खुदकुशी के लिए उकसाने वाला आरोपित गिरफ्तार
उन्नाव, जुलाई 20 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह हुसैननगर चौराहा के पास दबिश देकर खुदकुशी के लिए उकसाने वाले आरोपित को गिरफ्तार दावा किया है। बतातें चलें कि हुसैननगर मोहल्ला निवासी कैलाश की बेटी श्रीमती पत्नी रतन का शुक्रवार को मायके में फंदे पर शव लटका मिला था। मृतका के पिता कैलाश की तहरीर पर पुलिस ने हुसैननगर मोहल्ला निवासी जीशान पुत्र रहमत खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। मामले की जांच कर पुलिस ने रविवार सुबह आरोपित जीशान को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.