उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: उन्नाव, वरिष्ठ संवाददाता। त्योहारों में मिलावटखोरी रोकने के दावों के बीच खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। आमजन को दुकानों से खरीदे खाद्य पदार्थों की मुफ्त जांच कराने की सुविधा देने और फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल प्रयोगशाला वैन के 17 अक्तूबर तक जिले में उपलब्ध रहने की जानकारी जारी करने वाले विभाग के कार्यालय में जब तीन लोग जांच कराने पहुंचे तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। कोई छेना और मिठाई लेकर गया था तो कोई देशी घी से बनी बताई जाने वाली जलेबी की शुद्धता परखना चाहता था। लेकिन तीनों को विभागीय कर्मचारियों से एक ही जवाब मिला, आज मोबाइल प्रयोगशाला वैन नहीं आई है, कल आइएगा। त्योहारों के दौरान मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी...