उन्नाव, जुलाई 18 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता । ग्रामीण अंचलों में खराब बिजली व्यवस्था अब परिषदीय स्कूलों के नौनिहालों के लिए भी परेशानी खड़ी करने लगी है। दोपहर को बिना बिजली के इन स्कूलों में बैठना मुश्किल हो रहा है। जिस पर महिला शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन देकर विद्यालय परिवर्तन की मांग की।महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष मंजू कनौजिया के नेतृत्व में अपर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश को समय परिवर्तन हेतु ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सौंपा गया । कहा कि वर्तमान मौसम एवं विद्यार्थियों, महिला शिक्षकों तथा अभिभावकों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का समय 8 से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया जाए । यह भी पढ़ें- Balrampur News: ग्रीष्मकालीन विद्यालयों का समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे करने की मांग संघ की संरक्षक व वरिष्ठ उपाध्य...