Unnao News: खतरे के निशान से 63 सेमी दूर गंगा, कटरी में बढ़ी चिंता
उन्नाव, अगस्त 23 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है। शनिवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 112.370 मीटर रिकार्ड किया गया। यह खतरे के निशान 113 मीटर से महज 63 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर बढ़ने के कारण परियर क्षेत्र के कई गांवों के किनारे पानी पहुंचने लगा है। खेतों में पानी भरने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। वहीं, ग्रामीण जरूरी सामान और चारे की व्यवस्था के लिए नावों का सहारा लेने लगे हैं। केंद्रीय जल आयोग की ओर से रविवार सुबह जलस्तर में और बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया गया है। यह भी पढ़ें- एक दर्जन बस्तियां घिरीं, रास्ते डूबे, चारा का भी संकट अनुमान है कि पानी 112.400 मीटर के आसपास पहुंच सकता है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कटरी क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.