Unnao News: क्रिकेट लीग के खिलाड़ी हुए पुरस्कृत
उन्नाव, जुलाई 15 -- Unnao News: उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-12 जनपदीय क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। नपा अध्यक्ष श्वेता मिश्रा और क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी यूपीसीए कानपुर के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव कमल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। अरविंद कमल ने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और अधिक अभ्यास करने की सलाह दी ताकि वह अपना खेल निखार सके। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार समर्थ द्विवेदी, कार्तिक शुक्ल व युवराज यादव को प्रदान किया गया। प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार युवराज यादव को प्रदान किया गया। विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष संजय राठी, उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री पीके मिश्रा कोषाध्यक्ष, ओम मिश्रा, साकिर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.