उन्नाव, अगस्त 12 -- Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। भूमि से जुड़े मुकदमे में कोर्ट की तारीख से घर लौटे बुजुर्ग की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ देर इलाज के बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। हसनगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर तोदा मजरा मुंशीखेड़ा गांव के रहने वाले 60 वर्षीय रमेश पुत्र स्व. उजागर के बेटे संदीप ने बताया कि पिता रमेश मंगलवार को भूमि संबंधी मुकदमे की तारीख के लिए कोर्ट गए थे। 15 साल से भूमि का मुकदमा कोर्ट में चल रहा था। शाम को तारीख करके वह घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत खबर होने की जानकारी मिली। मियागंज सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल भ...