उन्नाव, नवम्बर 5 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव के किसान ने तहरीर देकर अपनी 21 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत की। पिता के अनुसार, बेटी उन्नाव स्थित एक विद्यालय में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। तीन नवंबर को वह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। इस दौरान जानकारी मिली कि कोई अज्ञात युवक उसे बहला कर अपने साथ ले गया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पिता की डांट से नाराज छात्रा ने छोड़ा घर, अज्ञात पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...