Unnao News: कूटरचित शपथ पत्र से भूमि परिवर्तन का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
उन्नाव, अगस्त 23 -- Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। सफीपुर में कृषि भूमि को गैर-कृषि आवासीय, व्यावसायिक या औद्योगिक उपयोग में परिवर्तित कराने के लिए कूटरचित अभिलेख तैयार कर एसडीएम कोर्ट में प्रयोग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। औरास थाना क्षेत्र के कबरोई गांव निवासी विद्युत उपकेंद्र कर्मचारी रामदीन पुत्र परागीलाल ने 10 मई को पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उनकी भूमि संख्या 3582, रकबा 0.1706 हेक्टेयर में आम का बाग और कृषि भूमि दर्ज है। आरोप है कि भूमि के सहखातेदार मोहल्ला सराय मुबारक अली निवासी बाबूलाल पुत्र छेदा समेत अन्य लोगों ने कृषि भूमि को गैर-कृषि उपयोग में परिवर्तित कराने के उद्देश्य से रामदीन के नाम का फर्जी शपथपत्र तैयार किया और उस पर कूटरचित हस्ताक्षर किए। रामदीन का आरोप था कि कूटरचित शपथपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.