उन्नाव, जुलाई 24 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र संडीला चकलवंशी मार्ग पर शुक्रवार शाम कुत्ते को बचाने के फेर में बाइक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। माखी थाना क्षेत्र के सधवा खेड़ा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय पंकज पुत्र राजेन्द्र अपने पड़ोसी गांव निवासी साथी विकास पुत्र फूलचंद के साथ शुक्रवार रात बाइक से अपनी रिश्तेदारी में आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद आ रहा था। रसूलाबाद कस्बा के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मियागंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्...