Unnao News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को भेजा जेल
उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने 13 अगस्त को अपनी नाबालिग बेटी को विशाल नामक युवक से बहला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। किशोरी के बरामद होने के बाद पुलिस ने कोर्ट के समक्ष दिए गए उसके बयानों के आधार पर मामले में नया तथ्य सामने आया। पुलिस ने विशाल को आरोप से अलग करते हुए बयान में प्रकाश में आए दूसरे युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। किशोरी ने अपने बयान में बताया कि उसे विशाल लेकर नहीं गया था। उसने कोतवाली क्षेत्र के मवईभान गांव के रहने वाले रोहित रावत पुत्र राजेश कुमार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने विवेचना में विशाल का नाम हटाकर रोहित रावत का नाम आरोपी के रूप में शामिल किया है। पुलिस ने मंगलवार को रोहित को गिरफ्तार कर कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.