Unnao News: किशोरी को भगाने वाले युवक पर केस दर्ज, तलाश शुरू
उन्नाव, अक्टूबर 1 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को बहला कर युवक से भगा ले जाने का परिजनों ने आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराया है।परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 28 सितंबर की सुबह वह खेत पर गए थे। घर पर उनकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव का ही हरिकेश पुत्र रामआसरे लोधी उसे बहला कर साथ भगा ले गया। परिजनों का आरोप है कि किशोरी घर में रखे जेवरात भी साथ ले गई है। जब परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के विरुद्ध केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.