Unnao News: किशोरी को बहला कर भगाने का आरोप, दो पर केस
उन्नाव, जुलाई 10 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने दो युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि गांव आने-जाने वाला सर्वेश पुत्र केदार किशोरी को बहला कर भगा ले गया। आरोप है कि किशोरी घर से जेवरात और नगदी भी साथ ले गई। घटना में विकास पुत्र नन्हकऊ पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: युवती और किशोरी भगाने पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.