Unnao News: किशोरी के अपहरण में दो पर एफआईआर
उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो नामजद आरोपितों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 30 जुलाई की रात घर से खेत के लिए निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी। तब परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बाद में परिजनों ने रायबरेली थाना डौरी के निगम सेवकपुर गांव निवासी आकाश कोरी पुत्र नागालाल तथा कमल कोरी पर किशोरी को बहला कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.