Unnao News: कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक जख्मी
उन्नाव, जुलाई 8 -- Unnao News: सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के हुलासी कुआं चौराहा के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सफीपुर कस्बा के जोगियाना मोहल्ला के रहने वाले 25 वर्षीय भोलू पुत्र नौशाद कस्बे के ही सैय्यदवाड़ा गांव निवासी साथी तौकीर पुत्र नवाब आलम के साथ बाइक से बुधवार बांगरमऊ गए थे। यहां से घर लौट रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र के हुलासी कुआं चौराहा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सफीपुर सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक भोलू की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.