उन्नाव, सितम्बर 8 -- Unnao News: उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। कांशीराम पुलिया के पास पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, सात सितंबर को मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में के मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह चौहान कर रहे थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी 22 वर्षीय करन पुत्र सुनील निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली सदर को कांशीराम पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन ...