उन्नाव, अगस्त 22 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। हसनगंज के नोटनी स्थित जैन अल्फा स्कूल में बीते दिनों हुए प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन की ओर से जिले के स्कूलों और छात्रावासों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। शनिवार दोपहर डीएम और एसपी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीकरगढ़ी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम घनश्याम मीना और एसपी जय प्रकाश सिंह ने विद्यालय परिसर में छात्राओं के रहने, पढ़ाई और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। अधिकारियों ने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में बच्चों के खाने की गुण‌त्ता परखी इस दौर...