Unnao News: कलेक्ट्रेट में डीजल कांड: 24 साल से भटक रहा फरियादी खुद को जलाने चला
उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। जनपद में राजस्व महकमे की लापरवाही का खौफनाक नजारा दिखा। 24 साल से इंसाफ के लिए 18 किलो कागज घिसने के बाद जब कुछ नहीं हुआ तो एक फरियादी कलेक्ट्रेट में ही डीजल डालकर खुद को आग लगाने जा रहा था। पुलिस की फुर्ती से जान बच गई, वरना कलेक्ट्रेट में ही चिता जल जाती। मामला माखी थाना क्षेत्र के अकबरपुर दबौली गांव का है।पीड़ित मोहन द्विवेदी पुत्र स्व. गोकरन सोमवार दोपहर करीब एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा। आरोप है कि परिवार की साढ़े छह बीघा जमीन में से सवा तीन बीघा उसकी है, जिसका परिजनों ने बैनामा करा लिया है। सदर तहसील क्षेत्र की इस जमीन पर जेसीबी चल रही है और वह दाखिल-खारिज, इंतकाल के लिए 24 साल से दौड़ रहा है। लेखपाल प्रमोद पर पांच साल से फाइल दबाने का गंभीर आरोप लगाया। डीजीपी तक शिकायत कर चुका है। घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.