Unnao News: करवा चौथ आज, देर रात तक तैयारियों में जुटी रही सुहागिनें
उन्नाव, अक्टूबर 28 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। करवाचौथ के पर्व को लेकर बुधवार देर रात तक सुहागिनें तैयारियों में जुटी रहीं। शहर के ब्यूटी पार्लरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगना शुरू हो गई थी।शाम के समय मेहंदी लगवाने और फेसियल आदि के लिए महिलाओं को देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। वहीं, बड़ा चौराहे पर चूड़ियों और साड़ियों की दुकानों में पैर रखने की जगह नहीं बची। करवाचौथ पर खुद को संवारनें और खास दिखने के लिए सुहागिनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। बुधवार को बाजार में पैर रखने की जगह नहीं बची। ब्यूटी पार्लर में ब्राइडल, फेसियल, आईब्रो, मेहंदी आदि के लिए सुबह से ही भीड़ रही। शाम होते ही यहां महिलाओं की भीड़ और बढ़ने से उन्हें अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ा। सराफा बाजार में पायल, बिछिया, डिजाइनर चेन, अंगूठी, झुमकी, नाक की नथुनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.