Unnao News: करंट लगने से संविदा कर्मी खंभे से गिरकर जख्मी, हालत नाजुक
उन्नाव, सितम्बर 29 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। बिछिया फीडर अंतर्गत पड़रीकला मजरा घनाखेड़ा गांव में लाइन ठीक करते समय एक कर्मी करंट की चपेट में आ गया। खंभे में चढ़ने के दौरान करंट लगने से नीचे गिरकर जख्मी हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पड़री कला गांव के रहने वाले कल्लू माली बिछिया फीडर में संविदा पर काम करता है। मंगलवार को घनाखेड़ा गांव में बिजली लाइन ठीक करने गया था। यहां खंभे से गिर कर दुर्घटना का शिकार हो गया। कल्लू पोल के ऊपर से नीचे गिर गया। प्रधान प्रतिनिधि रानू त्रिवेदी ने उसे बिछिया सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.