Unnao News: करंट लगने से दो झुलसे, एक की हालत नाजुक
उन्नाव, अगस्त 25 -- Unnao News: बांगरमऊ। नगर के कस्बा टोला मोहल्ला के रहने वाले 40 वर्षीय जीत बहादुर पुत्र रामदयाल मंगलवार सुबह घर में टीन शेड लगवा रहा था। तभी वह बगल में ही स्थित लोहे के बिजली खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया और खंभे से चिपक गया। यह देखकर पास में ही खड़ा पड़ोसी जयराम पुत्र दुलारे उसे बचाने लगा। तभी जयराम भी चपेट में आ गया और दोनों झुलस गए। किसी तरह दोनों को अलग कर परिजन सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर झुलसे जीत बहादुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि इलाज के बाद खतरे से बाहर देखकर जयराम को घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.