उन्नाव, सितम्बर 8 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। घरेलू बिजली उपकरण लगाते समय महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अवस्थीखेड़ा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय जानकी पत्नी अवधेश अपने घर में बिजली उपकरण का प्लग लगा रही थी। तभी वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। उसके बाद परिजन उसे लेकर बांगरमऊ अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...