Unnao News: कबड्डी प्रतियोगिता में करीमाबाद की टीम विजेता
उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: उन्नाव। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेजबान कंपोजिट विद्यालय रनियामऊं का विभिन्न स्पर्धाओं में दबदबा रहा। कबड्डी के छात्र वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय करीमाबाद की टीम विजेता बनी, जबकि खो-खो के छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों में कंपोजिट विद्यालय रनियामऊं ने बाजी मारी। प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रनियामऊं के अमन ने प्रथम और राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान बीईओ शुचि गुप्ता, संजीव संखवार, अमित तिवारी, ज्ञानेंद्र कुशवाहा, मनोज कुमार, अनीता चौधरी, राजवीर, संतोषी देवी, आंचल, देवेंद्र त्रिपाठी, ब्रजेश, चेतन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.