Unnao News: कचहरी में मारपीट, वीडियो वायरल
उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: उन्नाव । कचहरी परिसर में मारपीट का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल की पुष्टि नहीं करता है। विवाद एक अधिवक्ता के एक मुवक्किल से जुड़ा बताया गया। मामले में अधिवक्ता के लिपिक की ओर से सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.