उन्नाव, अक्टूबर 16 -- Unnao News: उन्नाव। औरास पावर हाउस में नौ अक्तूबर को 33 केवी बिजली लाइन पर काम करते समय संविदा ऑपरेटर ऋषि सिंह की करंट और आग से झुलसकर मौत के मामले में मानवाधिकार ने विद्युत विभाग से रिपोर्ट मांगी है। मामले को लेकर दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत ने उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ के प्रबंध निदेशक को नोटिस जारी किया गया। जांच कर रिपोर्ट एक जनवरी तक प्रस्तुत करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...