उन्नाव, अक्टूबर 24 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने सोहरामऊ और पुरवा थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय और साइबर हेल्पडेस्क की समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों और जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण कर शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार ने अचलगंज थाने में विवेचकों के साथ अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निष्पक्ष जांच और साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...