Unnao News: एसडीएम व विधायक ने किया औचक निरीक्षण, जलभराव-गंदगी की समस्याएं सामने आईं
उन्नाव, अगस्त 9 -- Unnao News: शुक्लागंज। एसडीएम राजेश विश्वकर्मा और सदर विधायक ने शाम को मिश्रा कॉलोनी के तटीय क्षेत्र एवं गोताखोर मोहल्ला में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अधिकांश निवासियों ने जलभराव और गंदगी की समस्या को मुख्य रूप से उठाया। विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने मोहल्ले में साफ-सफाई अभियान तेज करने का भी भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.