उन्नाव, अक्टूबर 23 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार श्रीठाकुरजी महाराज महाविद्यालय में संचालित जनगणना प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब 700 प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता परखी। वहीं, 12 मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देकर जनगणना कार्य की बारीकियां समझाईं। विधानसभा क्षेत्र 167 पुरवा के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने प्रशिक्षणार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनगणना प्रशिक्षण कार्यक...