Unnao News: एसडीएम के निरीक्षण में महिला चिकित्सक समेत दो डॉक्टर अनुपस्थित मिले
उन्नाव, अगस्त 20 -- Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने गुरुवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक महिला चिकित्सक समेत दो डॉक्टर अनुपस्थित मिले। वहीं रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता के बावजूद अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। एसडीएम ने निरीक्षण आख्या डीएम को भेजने की बात कही है। एसडीएम ने ओपीडी, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सकों की उपस्थिति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। चिकित्सक डॉ. ब्रजेश सिंह, डॉ. फरीद और महिला चिकित्सक सुमन से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कई बिंदुओं पर जानकारी ली। साथ ही मरीजों से अस्पताल में दवा मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.