उन्नाव, नवम्बर 6 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। प्रतिबंध के बावजूद एलिवेटेड एक्सप्रेसवे से बाइक लेकर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे लोहचा सीएचसी पहुंचाया, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बारासगवर थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा गांव के रहने वाले कुंवर बहादुर पुत्र श्रीराम लखनऊ में शटरिंग लगाने का ठेका लेते थे। गुरुवार देर शाम वह लखनऊ से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 60.9 के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें लोहचा सीएचसी ले गई, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पति...