Unnao News: एक ही आंगनबाड़ी केंद्र पर मां कार्यकत्री, बेटी सहायिका
उन्नाव, अगस्त 10 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद, संवाददाता।बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी सहायिका के चयन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के बेहटा मुजावर ग्राम पंचायत स्थित बिहारी खेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र पर मां के कार्यकत्री पद पर तैनात होने के बावजूद कथित तौर पर उसकी बेटी का सहायिका पद पर चयन किए जाने का मामला सामने आया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने प्रकरण की जांच कराने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। जानकारी के अनुसार, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पूर्व में खाली पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिकाओं के पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसी क्रम में बेहटा मुजावर ग्राम पंचायत के बिहारी खेड़ा केंद्र पर प्रांजलि देवी का सहायिका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.