उन्नाव, अक्टूबर 24 -- Unnao News: सुमेरपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत लाल बहादुर पब्लिक इंटर कॉलेज पतारी भगवंतनगर की कक्षा 11 की छात्रा अनिका मिश्रा को एक घंटे के लिए बिहार थाने का प्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान अनिका ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों व साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक शुभांशू सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...