उन्नाव, सितम्बर 22 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड स्थिति बहलोलपुर गांव के निकट मंगलवार शाम तीन बाइकें आपस में टकराने से 4 लोग जख्मी हो गए। बतातें चलें कि बांगरमऊ कोतवाली के ततियापुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र छोटेलाल अपने साथी लक्ष्मीशंकर पुत्र राम नारायण निवासी प्रीतम पुरवा के संग बाइक से घर लौट रहे थे। मंगलवार शाम बांगरमऊ कोतवाली के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड स्थिति बहलोलपुर गांव के निकट उधर से गुजरे पलिया गांव निवासी मोनू (24) पुत्र जयसिंह की बाइक से उसकी टकरा गई। इसी दौरान तीसरी बाइक से घटनास्थल के निकट पहुंचते ही पंकज (28) पुत्र लालाराम निवासी प्रीतम पुरवा भी दुर्घनाग्रस्त बाइकों से टकरा गया। घटना के समय तीनों बाईकों को एक साथ टकरा जाने से कुल 4 ल...