Unnao News: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, भाई-बहन घायल
उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद । बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार भाई-बहन घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा टीम ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार गंजमुरादाबाद निवासी हमदान अपनी बहन अस्फिया के साथ लखनऊ से घर लौट रहे थे। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के सबली खेड़ा गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पलटी और फिर डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद यूपीडा टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए दोनों घायलों का मौके पर ही उपचार किया। यह भी पढ़ें- स्टेयरिंग फेल होने पर फेंसिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे गिरी कार, सात घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.