उन्नाव, जुलाई 18 -- Unnao News: सोनिक। दही थाना क्षेत्र के आवास-विकास कालोनी में बेटे के घर आई वृद्धा की हुई मौत की घटना में हत्या का आरोप होने से पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। कासिमनगर मोहल्ला की रहने वाली 85 वर्षीय बतौली का शव गुरुवार शाम आवास-विकास मोहल्ला निवासी उसके बेटे जहीर उर्फ जहूर के घर में पड़ा मिला था। परिजनों ने जहीर और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। शुक्रवार को पैनल में शामिल बांगरमऊ सीएचसी डॉ. पियूष मिश्र और मौरावां सीएचसी डॉ. अखिलेश कुमार की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उल्टी के दौरान गला चोक होने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला हत्य...