Unnao News: उफनाई सई नदी ने डुबोई फसलें, किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी
उन्नाव, जुलाई 26 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। बारिश ने सई नदी को उफान पर पहुंचा दिया है। नदी का पानी खेतों में घुसने से धान, तिल्ली, उड़द और तैयार सब्जियों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। अचानक आई बाढ़ से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। भारी आर्थिक नुकसान की आशंका गहरा गई है। रसूलपुर बकिया गांव के किसान दयाराम, रामकुमार, सूरज सिंह, नन्हकू सिंह, बलदेव कश्यप, गुरुचरन, मंशाराम और दिलीप सिंह ने बताया कि नदी किनारे उन्होंने लौकी, तरोई और भिंडी की खेती की थी। फसल तैयार होने पर वे केवल दो-तीन बार ही बाजार में सब्जियां बेच पाए थे कि अचानक आई बाढ़ ने पूरी फसल को डुबो दिया। किसानों का कहना है कि यदि खेती में लगी जुताई, बुआई, खाद और सिंचाई की लागत भी वापस मिल जाए तो उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. जय कुमार यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.