उन्नाव, जुलाई 26 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। अंबिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को उन्नाव सहोदया अंतर विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपद के छह सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा का परिचय दिया। दो वर्गों (कक्षा 6-8 व 9-12) में आयोजित प्रतियोगिता में रणनीति और एकाग्रता का शानदार मुकाबला देखने को मिला। ग्रुप-ए (6-8) में माउंट लिट्रा जी स्कूल के योग्या सिंह व रवि गुप्ता प्रथम, पैट्रियाट शिक्षण संस्थान के शाश्वत मिश्रा व अदिति द्वितीय तथा जयपुरिया स्कूल के इकरा व दिव्यांश मिश्रा तृतीय रहे। ग्रुप-बी (9-12) में माउंट लिट्रा के सूर्यांश सिंह व तेजस्व सिंह प्रथम, डीपीएस के पार्थ त्रिपाठी व विनायक गुप्ता द्वितीय तथा पैट्रियाट के अमंक सिंह व आकर्षित मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- B...