उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: मोहान। संवाददाता हसनगंज तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत न्योतनी स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार सुबह छात्रों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। विद्यालय के दो सौ से अधिक छात्र मोहान-बांगरमऊ मार्ग स्थित मोहान तिराहे पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। अचानक बड़ी संख्या में छात्रों के सड़क पर उतरने से मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- Gen-Alpha के लखनऊ में प्रदर्शन का बड़ा असर, शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी, भोजन में भी हुआ सुधारविद्यालय में व्यवस्था की कमी छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में कई विषयों के अध्यापक वर्षों से तैनात नहीं हैं, जिससे पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शिक्षकों की कमी के कारण उनका पाठ्यक्रम भी अब तक पूर...