उन्नाव, अक्टूबर 30 -- Unnao News: चकलवंशी। संवाददाता उधार दिए गए रुपये वापस मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि रुपये का तगादा करने पर चार लोगों ने लाठी से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आसीवन थानाक्षेत्र के कुरसठ ग्रामीण के जजरौली गांव के रहने वाले गुड्डू पुत्र जगमोहन ने शुक्रवार को पुलिस में तहरीर देकर बताया कि करीब एक माह पहले उसने गांव के ही शुभम को 1500 रुपये उधार दिए थे। यह भी पढ़ें- Unnao News: पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला गुरुवार को उसने अपने बकाया रुपये वापस मांगे तो शुभम पुत्र सुरेंद्र, प्रहलाद पुत्र राजेंद्र, सुरेंद्र और राजेंद्र पुत्रगण नत्था ने गाली-गलौज...