Unnao News: उधारी के रुपये मांगने गई महिला पर ईंट से हमला
उन्नाव, अगस्त 20 -- Unnao News: बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के अधुर्जपुर गांव में उधारी के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने महिला पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधुर्जपुर निवासी संगीता पत्नी राकेश ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कमलू पुत्र रमसुर ने उससे टिंडे का बीज लिया था। 19 अगस्त की दोपहर वह कमलू के घर बीज के रुपये मांगने पहुंची थी। आरोप है कि रुपये देने से मना करते हुए कमलू उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। महिला ने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने ईंट उठाकर उस पर हमला कर दिया। ईंट लगने से महिला घायल होकर लहूलुहान हो गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। महिला ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.