उन्नाव, अगस्त 23 -- Unnao News: पुरवा। कस्बे के मोहल्ला कटरा में शनिवार को अचानक सूअर के ई-रिक्शा से टकराने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक समेत पांच सब्जी विक्रेता घायल हो गए। कसरौर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र, गंगासेवक, गुरसेवक, रामसजीवन और बुद्धीलाल के साथ ई-रिक्शा में सब्जियां लादकर राजाबाजार में बेचने जा रहा था। रास्ते में मोहल्ला कटरा के पास अचानक सूअर ई-रिक्शा से टकरा गया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में धर्मेंद्र, गंगासेवक, गुरसेवक, रामसजीवन और बुद्धीलाल घायल हो गए। परिजन धर्मेंद्र को उपचार के लिए लखनऊ ले गए। वहीं गंगासेवक और गुरसेवक को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर गंगासेवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि गुरसेवक का उपचार ...