उन्नाव, अक्टूबर 3 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता। पालिका की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों में पारदर्शिता समेत विभिन्न मांगों को लेकर सभासदों का धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। लगातार नारेबाजी और विरोध के बीच प्रशासन हरकत में आया। शनिवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा धरनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित सभासदों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने जायज मांगों को तत्काल पूरा कराने के लिए ईओ को निर्देश दिए और सभी बिंदुओं पर बोर्ड बैठक बुलाकर निर्णय लेने को कहा।सभासदों ने उन भवनों में वाटर टैक्स माफ करने की मांग की, जहां पालिका की ओर से अब तक पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसके साथ ही जलकल का अमृत न मिलने के बावजूद जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की मांग उठाई गई। सभासदों ने जल निगम और पालिका क...