उन्नाव, अगस्त 9 -- Unnao News: उन्नाव। चयन वेतनमान लाभ के लिए काफी समय से गुहार लगा रहे शिक्षकों की समस्या का बीएसए ने समाधान कर दिया है। बीएसए ने सात अगस्त को एक साथ 421 शिक्षक-शिक्षिकाओं के चयन वेतनमान का आदेश जारी कर उनका इंतजार खत्म किया है। शेष बचे मामलों का भी जल्द आदेश जारी होने का दावा किया हैं। जनपद में करीब 700 शिक्षक-शिक्षिकाओं को 10 साल नौकरी पूरी करने के बाद चयन वेतनमान का लाभ मिलना है। चार सौं से अधिक शिक्षकों को इसका लाभ देने के लिए बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने आदेश जारी कर दिया है। चयन वेतन का लाभ पाने वाले ब्लॉकों में असोहा के 58, बीघापुर के 49, औरास के 31, फतेहपुर चौरासी के 36, गंजमुरादाबाद के 42, पुरवा के 29, हिलौली के 86, सुमेरपुर के 45 और मियागंज के 45 शिक्षक शामिल है। आदेश के बाद अब खाते में जल्द ही चयनवेतनमान का लाभ ...