Unnao News: आवारा कुत्ते ने 6 साल की मासूम को नोचा
उन्नाव, अगस्त 29 -- Unnao News: बांगरमऊ। संवाददाता बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। नेवल गांव में घर के बाहर खेल रही छह साल की मासूम पर कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के दोनों हाथ और पीठ को बुरी तरह नोंच खाया। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े तब जाकर बच्ची की जान बची।गांव निवासी युनुस की छह वर्षीय बेटी कुसुम घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने मासूम को जमीन पर गिरा कर दोनों हाथों और पीठ में काट लिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से कुत्ते को भगाया। घायल कुसुम को तुरंत सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज कर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इलाके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.