उन्नाव, अक्टूबर 31 -- Unnao News: उन्नाव। शहर के सिविल लाइन स्थित प्रकाश गेस्ट हाउस में एक नवंबर को साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था आचमन की ओर वार्षिक काव्य का मंच सजाया जाएगा। शाम छह बजे काव्य के मंच में जनपद और गैर जनपद के जाने वाले कवि अपनी शायरी और कविताओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे। समारोह को लेकर शनिवार को आचमन संस्था के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई। बताया कि समारोह में प्रयागराज से यश मालवीय, भोपाल से डा. अनुसपन, मुंबई से चन्दन राय, जयपुर (राजस्थान) से अशोक चारण, रतलाम मध्यप्रदेश से सुमित्रा सरल,प्रयागराज से राधेश्याम भारती, बाराबंकी से रामकिशोर तिवारी को आमंत्रित किया गया है। समारोह में वरिष्ठ कवि रामप्रसाद वर्मा सरस की काव्य कृति मुक्तक मणिकाएं और कवि अवधेश कुमार श्रीवास्तव के काव्य संग्रह मौन स्मृतियां का भी लोकार्पण होगा। इस दौरान...