उन्नाव, अक्टूबर 29 -- Unnao News: उन्नाव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वमंत्री शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को मां चंडिकाधाम बक्सर आएंगे। यह जानकारी सपा नेता राजन त्रिवेदी व अजीत सिंह बाबी ने दी। बताया कि कार्यस्थल आगमन से पहले सुबह 9.20 बजे बनी, 9.45 बजे कोरारी, 9.55 बजे अचलगंज, 10.10 बजे लालकुआं, 10.30 बजे घाटमपुर और 10.45 बजे धानीखेड़ा पहुंचने के दौरान उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे मां चंडिका मंदिर और फिर एक बजे मातेश्वर मंदिर परिसर मौरावां के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...