Unnao News: आग लगने से पांच बकरी की मौत, गृहस्थी जली
उन्नाव, अगस्त 8 -- Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के इंदामऊ गांव स्थिति खेत में रखी झोपडी के छप्पर में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे उसके नीचे बंधी पांच बकरियों की जलकर मौत गई। आग से झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित ने लेखपाल को सूचना दी है। इंदामऊ गांव की रहने वाली रामवती पत्नी बिंदादीन खेत में छप्पर रख कर रहती हैं। शुक्रवार सुबह वह बकरियों को छप्पर के नीचे बांधकर खेत में धान की रोपाई करने चली गई। पति मजदूरी करने व बच्चे स्कूल चले गए थे। घर में उस समय कोई नहीं था। तभी अचानक छप्पर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई। वहीं छप्पर के नीचे रखी गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अनुराग श्रीवास्तव ने पहुंच कर क्षति का आंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.