उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: उन्नाव। शहर के गदनखेड़ा में अस्थाई गोशाला को खाली करा दिया गया है। यहां के मवेशियों को सिंगरोसी, काशीराम में शिफ्ट किया गया है। निर्माण जेई के मुताबिक अब इस स्थान पर सिटी सेंटर बनाने का काम शुरू होगा। अगले सप्ताह भूमि पूजन की योजना भी है।

शहर में सिटी सेंटर का निर्माण असल में उन्नाव शहर में कोई भी सिटी सेंटर नहीं है। बीते वर्ष की जुलाई में शासन से यहा सिटी सेंटर निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगे थे। डीपीआर तैयार कर सौपे गए तो इसी साल जनवरी में अनुमोदन मिल गया। इसके लिए 5.45 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया था। कार्य जल्द शुरू कराने के लिए पहली किस्त के रूप में 2.72 करोड़ रुपये दिए गए थे। हालाकि इसमें गदनखेडा बाईपास पर बनाई गई गोशाला की शिफ्टिंग का फेर आड़े आ गया। जानवरो को शिफ्ट करने के लिए तैयारी हुई और...